हिन्दी
आरती कीजै हनुमान लला की
स्रोत: पारंपरिक (गोस्वामी तुलसीदास की परंपरा) · देवता: श्री हनुमान
मंगलवार और शनिवार को हनुमान चालीसा या सुंदरकांड के पाठ के बाद आरती कीजै हनुमान लला की गाई जाती है। इसमें लंका-दहन, संजीवनी लाने और अहिरावण-वध जैसे प्रसंगों का स्मरण है।
आरती
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
जाके बल से गिरिवर काँपे।
रोग-दोष जाके निकट न झाँके॥
अंजनि पुत्र महा बलदाई।
सन्तन के प्रभु सदा सहाई॥
दे बीरा रघुनाथ पठाए।
लंका जारि सिया सुधि लाए॥
लंका सो कोट समुद्र-सी खाई।
जात पवनसुत बार न लाई॥
लंका जारि असुर संहारे।
सियारामजी के काज सँवारे॥
लक्ष्मण मूर्छित पड़े सकारे।
आनि संजीवन प्राण उबारे॥
पैठि पाताल तोरि जम-कारे।
अहिरावण की भुजा उखारे॥
बाएँ भुजा असुर दल मारे।
दाहिने भुजा सन्तजन तारे॥
सुर नर मुनि आरती उतारें।
जय जय जय हनुमान उचारें॥
कंचन थार कपूर लौ छाई।
आरती करत अंजना माई॥
जो हनुमानजी की आरती गावे।
बसि बैकुण्ठ परम पद पावे॥
आरती कीजै हनुमान लला की।
दुष्ट दलन रघुनाथ कला की॥
पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें
पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें
जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।
मुफ़्त कुंडली बनाएँ