← Divine Astro
हिन्दी

आरती कुंजबिहारी की

स्रोत: पारंपरिक (ब्रज) · देवता: श्रीकृष्ण

आरती कुंजबिहारी की ब्रज की प्रसिद्ध आरती है, जिसमें वृन्दावन के कुंजों में विहार करने वाले श्रीकृष्ण (गिरिधर, मुरारी) के रूप का वर्णन है। जन्माष्टमी की आधी रात की पूजा और एकादशी पर यह आरती विशेष रूप से गाई जाती है।

आरती

आरती कुंजबिहारी की, श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥

गले में बैजन्ती माला, बजावै मुरली मधुर बाला।
श्रवण में कुण्डल झलकाला, नन्द के आनन्द नन्दलाला।
गगन सम अंग कान्ति काली, राधिका चमक रही आली।
लतन में ठाढ़े बनमाली,
भ्रमर सी अलक, कस्तूरी तिलक, चन्द्र सी झलक,
ललित छवि श्यामा प्यारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की॥

कनकमय मोर मुकुट बिलसै, देवता दरसन को तरसैं।
गगन सों सुमन रासि बरसै,
बजे मुरचंग, मधुर मिरदंग, ग्वालिन संग,
अतुल रति गोप कुमारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की॥

जहाँ ते प्रकट भई गंगा, सकल मन हारिणि श्रीगंगा।
स्मरन ते होत मोह भंगा,
बसी शिव सीस, जटा के बीच, हरै अघ कीच,
चरन छवि श्रीबनवारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की॥

चमकती उज्ज्वल तट रेनू, बज रही वृन्दावन बेनू।
चहुँ दिसि गोपि ग्वाल धेनू,
हँसत मृदु मन्द, चाँदनी चन्द, कटत भव फन्द,
टेर सुन दीन दुखारी की॥
श्री गिरिधर कृष्ण मुरारी की॥ आरती कुंजबिहारी की॥

पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें

पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें

जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।

मुफ़्त कुंडली बनाएँ

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें