हिन्दी
ॐ जय लक्ष्मी माता आरती
स्रोत: पारंपरिक · देवता: माँ लक्ष्मी
दीपावली की लक्ष्मी पूजा, धनतेरस, शरद पूर्णिमा और हर शुक्रवार की पूजा ॐ जय लक्ष्मी माता आरती से पूरी होती है। मान्यता है कि जिस घर में यह आरती श्रद्धा से गाई जाती है, वहाँ माँ लक्ष्मी स्थिर रहती हैं।
आरती
ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता॥
ॐ जय लक्ष्मी माता॥
उमा रमा ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पत्ति दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभदाता।
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव, सब तुमसे आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता॥
पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें
पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें
जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।
मुफ़्त कुंडली बनाएँ