← Divine Astro
हिन्दी

ॐ जय शिव ओंकारा आरती

स्रोत: स्वामी शिवानन्द (पारंपरिक) · देवता: भगवान शिव

ॐ जय शिव ओंकारा भगवान शिव की सबसे लोकप्रिय आरती है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और सदाशिव, तीनों को ओंकार में एक बताया गया है। सोमवार, प्रदोष व्रत, सावन और महाशिवरात्रि की पूजा के अंत में इसे गाएँ।

आरती

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥
ॐ जय शिव ओंकारा॥

एकानन चतुरानन, पञ्चानन राजे।
हंसासन गरुड़ासन, वृषवाहन साजे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

दो भुज चार चतुर्भुज, दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते, त्रिभुवन जन मोहे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी।
चन्दन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

श्वेताम्बर पीताम्बर, बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक, भूतादिक संगे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

कर के मध्य कमण्डलु, चक्र त्रिशूलधारी।
सुखकारी दुःखहारी, जगपालनकारी॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव, जानत अविवेका।
प्रणवाक्षर में शोभित, ये तीनों एका॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय शिव ओंकारा॥

इस आरती के कुछ पद अलग-अलग क्षेत्रों में थोड़े भिन्न शब्दों में गाए जाते हैं (जैसे 'लक्ष्मी व सावित्री, पार्वती संगा' वाला पद)। यहाँ सबसे प्रचलित रूप दिया गया है।

पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें

पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें

जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।

मुफ़्त कुंडली बनाएँ

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें