← Divine Astro
हिन्दी

श्री सत्यनारायण जी की आरती (जय लक्ष्मी रमणा)

स्रोत: स्वामी शिवानन्द (पारंपरिक) · देवता: श्री सत्यनारायण

पूर्णिमा, गृह प्रवेश, जन्मदिन या किसी मनोकामना के पूरी होने पर सत्यनारायण कथा होती है, और कथा के पाँचों अध्याय पूरे होने पर यह आरती गाई जाती है। इसके पदों में कथा के पात्रों (बूढ़ा ब्राह्मण, लकड़हारा, राजा चन्द्रचूड़, साधु वैश्य, ग्वाल-बाल) का स्मरण है।

आरती

ॐ जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा।
सत्यनारायण स्वामी, जन-पातक-हरणा॥
ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

रत्न जड़ित सिंहासन, अद्भुत छवि राजे।
नारद करत निराजन, घंटा ध्वनि बाजे॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

प्रकट भये कलि कारण, द्विज को दरश दियो।
बूढ़ो ब्राह्मण बनकर, कंचन महल कियो॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

दुर्बल भील कठारो, जिन पर कृपा करी।
चन्द्रचूड़ एक राजा, जिनकी विपति हरी॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

वैश्य मनोरथ पायो, श्रद्धा तज दीन्हीं।
सो फल भोग्यो प्रभुजी, फिर स्तुति कीन्हीं॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

भाव भक्ति के कारण, छिन-छिन रूप धर्यो।
श्रद्धा धारण कीन्हीं, तिनको काज सर्यो॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

ग्वाल-बाल संग राजा, बन में भक्ति करी।
मनवांछित फल दीन्हों, दीनदयालु हरी॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

चढ़त प्रसाद सवायो, कदली फल मेवा।
धूप-दीप-तुलसी से, राजी सत्यदेवा॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

श्री सत्यनारायणजी की आरती, जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी, सुख सम्पत्ति पावे॥ ॐ जय लक्ष्मी रमणा॥

पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें

पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें

जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।

मुफ़्त कुंडली बनाएँ

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें