← Divine Astro
हिन्दी

श्री शनिदेव की आरती

स्रोत: पारंपरिक · देवता: शनि देव

शनि की साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि की महादशा में शनिवार को शनिदेव की पूजा, सरसों के तेल का दीपक और यह आरती करने की परंपरा है। शनिदेव सूर्य और छाया के पुत्र हैं और कर्म का फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं।

आरती

जय जय श्री शनिदेव, भक्तन हितकारी।
सूरज के पुत्र प्रभु, छाया महतारी॥
जय जय श्री शनिदेव॥

श्याम अंक वक्र दृष्टि, चतुर्भुजा धारी।
नीलाम्बर धार नाथ, गज की असवारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥

क्रीट मुकुट शीश सहज, दीपत है लिलारी।
मुक्तन की माल गले, शोभित बलिहारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥

मोदक और मिष्ठान चढ़े, चढ़ती पान सुपारी।
लोहा तिल तेल उड़द, महिष है अति प्यारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥

देव दनुज ऋषि मुनि, सुमिरत नर नारी।
विश्वनाथ धरत ध्यान, हम हैं शरण तुम्हारी॥ जय जय श्री शनिदेव॥

शनिदेव का बीज मंत्र: ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः। शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाकर इसका 108 बार जाप करें।

पाठ में कोई अशुद्धि दिखे तो हमें बताएँ, हम तुरंत सुधारेंगे: सुधार भेजें

पूजा के साथ अपनी कुंडली भी देखें

जन्म तिथि, समय और स्थान से मुफ़्त कुंडली, दशा और ग्रह स्थिति। AI ज्योतिषी से पहले 3 सवाल फ्री, कोई कार्ड नहीं चाहिए।

मुफ़्त कुंडली बनाएँ

आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

यह भी पढ़ें